नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीएआई सीए जून परीक्षा 2024 में उपस्थित विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया आज आधिकारिक वेबसाइट पर ICAI CA की जून परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2024 के परिणाम के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज दिखेगा और परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद रिजल्ट देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने होंगे।
- फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करें। कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- आखिरी में रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
- हाल में सेंट्रल काउंसिल के सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बताया था कि जून 2024/जुलाई 2024 में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा और सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई 2024 को घोषित होने की संभावना है।
50% अंक करने होंगे हासिल
बता दें, ICAI CA Foundation परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को हर पेपर में कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





